मार्केट कांप्लेक्स बनेगा

गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में की गयी. बैठक में अध्यक्ष पिंकी केसरी के ओर से 22 प्रस्ताव लाये गये, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया. इसके पूर्व सभी 20 वार्ड के पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप से 30 सूत्री प्रस्ताव को संजय कुमार ने पढ़ कर संपुष्टि […]

गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में की गयी. बैठक में अध्यक्ष पिंकी केसरी के ओर से 22 प्रस्ताव लाये गये, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया.

इसके पूर्व सभी 20 वार्ड के पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप से 30 सूत्री प्रस्ताव को संजय कुमार ने पढ़ कर संपुष्टि के लिए अध्यक्ष को दिया. बैठक में श्रीकृष्ण गोशाला के सचिव परेश कुमार तिवारी ने भी गोशाला से जुड़ कई तथ्यों को रखा. बैठक में जानकारी दी गयी कि कांजी हाउस की भूमि पर एक करोड़ की लागत से मार्केट कांप्लेक्स, 50 लाख की लागत से शहीद नीलांबर नगर भवन का जीर्णोद्धार तथा 30 लाख की लागत से मिनी बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कराया जायेगा.

बाइपास सड़क का मुद्दा

अध्यक्ष पिंकी केसरी द्वारा लाये गये 22 सूत्री प्रस्ताव सर्वसम्मति से वार्ड सदस्यों द्वारा पारित करा लिया गया. इनमें बाईपास सड़क से जुड़े मुद्दे, बॉबकाट जेसीबी मशीन का क्रय करने, ट्रेलर सहित दो ट्रैक्टर चार टैंकर का क्रय करने, डीप बोर के लिए जेनरेटर, नगर पंचायत कार्यालय के ऊपरी तल्ला का निर्माण कराने,100 डस्टबीन क्रय करने, वेपर लाइट, चापानल के सामान, 30 मास्ट लाइट, लाइट सेट 100 पीस, विभिन्न वार्डो में 20 डीप बोर, एक ट्रैक्टर चालक एवं एक तहसीलदार की नियुक्ति, वार्ड नंबर आठ सहिजना रामनगर में जल जमाव से निजात के लिए आरसीसी कलवर्ट का निर्माण आदि प्रस्ताव शामिल है.

पार्षदों ने जो प्रस्ताव दिया

सभी वार्ड पार्षदों द्वारा संयुक्त रूप से दिये गये 30 सूत्री प्रस्ताव में सभी वार्डो की व्यवस्थित रूप से सफाई करना, वार्डो में प्राक्कलन एवं गुणवत्ता के अनुसार योजनाओं को मूर्त रूप देना, लंबित 57 आंगनबाड़ी निर्माण के लिए पहल करना, अनाज केरोसिन का वितरण जनसंख्या के आधार पर चिह्न्नि करके व्यवस्थित कराना, एक ही संवेदक द्वारा काम नहीं कराना, राशन कार्ड, बीपीएल, एपीएल को वितरित कराने, सब्जी बाजार को स्थानांतरित करने, गढ़वा नगर पंचायत को नगर पर्षद का दर्जा दिलाने, जन्ममृत्यु नक्शा हेतु समय निर्धारित करने, नगर पंचायत के कार्यों का भुगतान संबंधित वार्ड पार्षद की लिखित संपुष्टि के बाद ही करने आदि के प्रस्ताव शामिल हैं.

उपाध्यक्ष ने खारिज किया

उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने अध्यक्ष द्वारा लाये गये प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि जब तक विभिन्न समितियों का गठन नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी प्रस्ताव को नहीं मानेंगे. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष एकएक एजेंडा लायें और सर्वसम्मति बनने के बाद ही पास करायें.

विरोध जताया

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पहुंचे श्रीकृष्ण गोशाला समिति के सचिव परेश कुमार तिवारी एवं उपाध्यक्ष सुभाष प्रसाद केसरी ने गोशाला से जुड़ी कई मांगों को रखा. सचिव ने कहा कि नगरपंचायत द्वारा गोशाला पर बनाये जा रहे रैन बसेरा को रद्द किया जाये. गोशाला की भूमि पर कोई भी निर्माण से पूर्व नगर पंचायत को समिति से सहमति लेनी पड़ेगी. साथ ही बस पड़ाव का नाम श्रीकृष्ण गोशाला बस पड़ाव रखने को कहा. उनके प्रस्ताव पर वार्ड पार्षदों एवं पदाधिकारियों ने विचार कर इसकी जानकारी देने को कहा.

बैठक में जो उपस्थित थे.

बैठक में अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी, कनीय अभियंता रामकुमार चौधरी, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, आरती देवी, नर्गिस बानो, ममता कुमारी, अनिता देवी, सत्यवती देवी, रश्मि सिन्हा, सोनी गुप्ता, अमरदीप बैठा, संजय कुमार, मोतीचंद निराला, पूनमचंद कांस्यकार, सहनेयारा खातून, महेंद्र कुशवाहा, संजय ठाकुर, इस्लाम कुरैशी एवं हीरालाल गौड़ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >