बस से चार देसी पिस्तौल बरामद

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर चार देशी पिस्तौल बरामद किया है. शनिवार को गढ़वा थाना में एक पत्रकार वार्ता कर एसडीपीओ हीरालाल रवि ने बताया कि पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर कि एक झोला में रख कर हथियार सिंगरा बस से बाहर जा रहा है. इसके आलोक में […]

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर चार देशी पिस्तौल बरामद किया है. शनिवार को गढ़वा थाना में एक पत्रकार वार्ता कर एसडीपीओ हीरालाल रवि ने बताया कि पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर कि एक झोला में रख कर हथियार सिंगरा बस से बाहर जा रहा है.

इसके आलोक में उनके नेतृत्व में एक पुलिस दल का गठन किया गया. इसके बाद मझिआंव रोड स्थित यासीन मिल्लत कॉलेज के पास सिंगरा सिटी राइड बस (जेएच 12 सी-4898) में छापामारी की. उसमें से एक उजले रंका झोला बरामद हुआ. उसके मकई के बीच चार देशी पिस्तौल रखा हुआ था.

उन्होंने कहा कि हथियारवाला झोला बरामद करने के बाद गाड़ी के चालक अन्य बस कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया. इनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि यह हथियार किस अपराधी का है. एसडीपीओ ने बताया कि अक्सर अपराधी हथियार ले जाने के दौरान हथियार को बस में लावारिस झोले में रख देते हैं. वहीं खुद किसी मोटरसाइकिल से बस के पीछे चलते हैं.

लेकिन जैसे ही हथियार पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है, वे भाग जाते हैं. उन्होंने कि अपराधियों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >