इंदिरा आवास में लाभुक चयन को लेकर हंगामा

भवनाथपुर(गढ़वा) : प्रखंड के बंसानी पंचायत में इंदिरा आवास के लिए आयोजित आमसभा में रोहणिया के ग्रामीणों ने मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. उन्होंने उपायुक्त को आवेदन भेजकर पुन: आमसभा कराने की मांग की. यहां वर्ष 2013-14 में 25 लाभुका का चयन करना था. इनमें सामान्य वर्ग से चार, एससी से नौ, […]

भवनाथपुर(गढ़वा) : प्रखंड के बंसानी पंचायत में इंदिरा आवास के लिए आयोजित आमसभा में रोहणिया के ग्रामीणों ने मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. उन्होंने उपायुक्त को आवेदन भेजकर पुन: आमसभा कराने की मांग की.

यहां वर्ष 2013-14 में 25 लाभुका का चयन करना था. इनमें सामान्य वर्ग से चार, एससी से नौ, एसटी से 11 तथा अल्पसंख्यक समुदाय से एक लाभुक का चयन आमसभा के माध्यम से करना था. पंचायत के दो राजस्व गांव रोहणिया बंसानी में से रोहणिया के ग्रामीण चाहते थे कि दोनों ही गांव से सामान्य वर्ग से दोदो लाभुक का चयन हो. लेकिन ऐसा नहीं होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया नियमों का उल्लंघन कर लाभुकों का चयन कर रहे हैं. इस अवसर पर ग्रामीण विजय सिंह, गायत्री देवी, इश्हाक अंसारी, पुष्पा देवी, सोना कुंवर आदि ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >