खाता खोलने के नाम पर वसूली

बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर में बीडीओ के समक्ष उत्क्रमित उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने गुरुवार को हंगामा किया. इस दौरान छात्रों ने बीडीओ से छात्रवृत्ति के लिए खाता खोलने के लिए एसबीआइ के मिनी बैंक संचालक आलोक कुमार पर अवैध वसूली […]

बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया
रमकंडा(गढ़वा) : रमकंडा प्रखंड कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर में बीडीओ के समक्ष उत्क्रमित उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने गुरुवार को हंगामा किया. इस दौरान छात्रों ने बीडीओ से छात्रवृत्ति के लिए खाता खोलने के लिए एसबीआइ के मिनी बैंक संचालक आलोक कुमार पर अवैध वसूली का आरोप लगाया.
छात्रों ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनु राम ने खाता खोलने के लिये लगाये गये शिविर में अपने पहचान के छात्रों का फार्म आगे करके खाता खोलवा दिया और कई छात्र खाता खुलवाने से वंचित रहे.
छात्रों ने इसकी लिखित शिकायत बीडीओ से की. शिकायत करनेवालों में छात्र रोशन कुमार रजक, विनय ठाकुर, सुधीर कुमार, मनीष ठाकुर, अजय प्रजापति आदि के नाम शामिल है. बताया गया कि उमवि रोहड़ा में भी खाता खोलने के एवज में छात्रों से 100-100 रुपये वसूला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >