ओके...राज्यव्यापी आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक11जीडब्ल्यूपीएच16- बैठक करते कर्मचारी महासंघ के लोग गढ़वा. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला शाखा की बैठक सदर अस्पताल परिसर में जिलाध्यक्ष मोहन राय शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति, आर्थिक नीति आदि पर चर्चा करते हुए जिला मंत्री दशरथ राम ने […]

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक11जीडब्ल्यूपीएच16- बैठक करते कर्मचारी महासंघ के लोग गढ़वा. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला शाखा की बैठक सदर अस्पताल परिसर में जिलाध्यक्ष मोहन राय शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति, आर्थिक नीति आदि पर चर्चा करते हुए जिला मंत्री दशरथ राम ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर 27 फरवरी को राज्य भर में प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. इसको लेकर महासंघ के महामंत्री रामाधार शर्मा 28 जनवरी को गढ़वा पहुंचनेवाले हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को भूमिका अदा करनी होगी. इस अवसर पर बाल श्रमिक संघ की ओर से मानदेय वृद्धि करने व रिक्त पदों पर समायोजन करने की मांग रखी गयी. इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, पेयजल व स्वच्छता विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दशरथजी सहित रामपुकार सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, रामनिवास सिंह, रामनाथ राम, प्रेमचंद राम, विनोद तिवारी, ज्योति तिर्की, उपेंद्र चौबे, कुलदीप राम, संजय सिंह आदि ने भी विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >