ओके...249 लाभुकों को मिली सामग्री

11जीडब्ल्यूपीएच8- धोती, साड़ी वितरित करते बिनू सिंह मझिआंव(गढ़वा). प्रखंड के बोदरा व सोनपुरवा पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया. जिप सदस्य बिनू सिंह की उपस्थिति में गोपालपुर में 249 लाभुकों को सामग्री प्रदान की गयी. इसी तरह बोदरा व महुगाईर्ं में भी धोती, […]

11जीडब्ल्यूपीएच8- धोती, साड़ी वितरित करते बिनू सिंह मझिआंव(गढ़वा). प्रखंड के बोदरा व सोनपुरवा पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया. जिप सदस्य बिनू सिंह की उपस्थिति में गोपालपुर में 249 लाभुकों को सामग्री प्रदान की गयी. इसी तरह बोदरा व महुगाईर्ं में भी धोती, साड़ी व लुंगी बांटी गयी. इस मौके पर गोपालपुर के डीलर सत्यनारायण दुबे, बोदरा के डीलर चिंता कुंवर उपस्थित थी. इस दौरान बोदरा के मुखिया इंदल सिंह, सकील अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता चिंटू दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर बिनू सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बीपीएल एवं अंत्योदय योजना के लाभुकों के बीच सभी डीलर के माध्यम से धोती, साड़ी व लुंगी वितरित की जा रही है. उन्होंने लाभुकों को इसका लाभ लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >