गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है. इसके तहत 11 जनवरी को समाहरणालय स्थित प्रशिक्षण भवन में सप्ताह के दौरान चलनेवाले कार्यक्रम का उदघाटन किया जायेगा. उदघाटन के पश्चात एक जागरूकता दौड़ होगी, जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारियांे के अलावा संस्था व आम लोग उपस्थित रहेंगे.
वहीं 12 जनवरी को यातायात नियम का उल्लंघन करनेवाले लोगों को गांधीगीरी तरीके से फू ल देकर सम्मानित करने का कार्यक्रम होगा. 13 जनवरी को हेलमेट जांच व हेडलाइट कालीकरण तथा 14 जनवरी को जागरूकता को लेकर परचा वितरण कार्यक्रम चलाया जायेंगे.
15 जनवरी को सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित नुक्कड़ नाटक सह नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन एसडीओ गढ़वा के निर्देशन में होंगे.16 जनवरी को क्षमता से अधिक भार लेकर चलनेवाले वाहनों की जांच व कार्रवाई तथा 17 जनवरी को यातायात नियमों को तोड़ने के बाद उत्पन्न होनेवाली समस्या को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसमें वीडियो का प्रसारण व परिचर्चा कार्यक्रम की जायेगी. उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से यातायात नियमांे का पालन करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है.
