शराब दुकान का निरीक्षण हुआ

कांडी(गढ़वा). गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र ने शुक्रवार को शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने स्टॉक पंजी, लाइसेंस, बिक्री तालिका आदि की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप था कि यहां निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचा जा रहा है. लेकिन जांच के दौरान कोई […]

कांडी(गढ़वा). गढ़वा एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र ने शुक्रवार को शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने स्टॉक पंजी, लाइसेंस, बिक्री तालिका आदि की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप था कि यहां निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचा जा रहा है. लेकिन जांच के दौरान कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया. एसडीओ ने शराब दुकानदार से सूचना पट्ट पर मूल्य अंकित करने का निर्देश दिया है. जांच के दौरान मझिआंव बीडीओ नीतीन शिवम भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >