गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयांे का निरीक्षण किया. इस दौरान सफाई के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायती राज कार्यालय के प्रधान सहायक लव कुमार का वेतन बंद करने के निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय के पास शौचालय से आ रही बदबू के लिए एडीपीओ अंबुज्या पांडेय व सहायक प्रदीप सिंह को निर्देश दिया कि वे 24 घंटे के अंदर सफाई से संंबंधित आवश्यक कदम उठाये. इसके अलावा उपायुक्त ने डीआरडीए, जिला विकास शाखा, जिला योजना कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग, परिवहन कार्यालय, खनन विभाग आदि का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीआरडीए के प्रधान सहायक का पूर्व में रोकी गयी वेतन की निकासी पर लगी रोक हटा दी. इस अवसर पर कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
2...प्रधान सहायक का वेतन बंद
गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयांे का निरीक्षण किया. इस दौरान सफाई के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायती राज कार्यालय के प्रधान सहायक लव कुमार का वेतन बंद करने के निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा कार्यालय के पास शौचालय से आ रही बदबू के लिए […]
