सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजग है सीसीएल : बर्मन

सीसीएल ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरणपड़वा(पलामू). राजहरा कोलियरी प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को राजहरा के यज्ञशाला परिसर में कंबल वितरण का आयोजन किया. मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजहरा पंचायत के उपमुखिया अंजु पांडेय व संचालन आरसीएमएस के शाखा सचिव जन्मजय पांडेय ने किया. कंबल वितरण परियोजना पदाधिकारी आरडी बर्मन ने किया. […]

सीसीएल ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरणपड़वा(पलामू). राजहरा कोलियरी प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को राजहरा के यज्ञशाला परिसर में कंबल वितरण का आयोजन किया. मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता राजहरा पंचायत के उपमुखिया अंजु पांडेय व संचालन आरसीएमएस के शाखा सचिव जन्मजय पांडेय ने किया. कंबल वितरण परियोजना पदाधिकारी आरडी बर्मन ने किया. मौके पर श्री बर्मन ने कहा कि सीसीएल अपने सामाजिक दायित्व के प्रति हमेशा सजगतापूर्वक कार्य करती है. गरीबों की सेवा ही सच्ची पूजा होती है. आरसीएमएस के क्षेत्रीय सचिव कमाख्यानारायण पांडेय ने कहा कि तकनीकी कारणों से राजहरा कोलियरी में उत्पादन ठप है, इसके बावजूद भी प्रबंधन द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कार्य किया जाना यह बताता है कि प्रबंधन इलाके के लोगों के प्रति अपनापन का भाव रखती है. उप मुखिया अंजु पांडेय ने सीसीएल प्रबंधन द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण किये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रबंधन ने कंबल वितरण कर पुनीत कार्य किया है. समारोह में राजहरा, बसना पंचायत के 180 गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस मौके पर डॉ सच्चिदानंद, प्रबंधन वाइपी यादव, जी ओदार, डीएन पांडेय, विनय पांडेय, विजय पांडेय, सुरेश महतो, रामानंद पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >