बसपा की समीक्षा बैठक संपन्न

मेदिनीनगर. बहुजन समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार जयभवानी संघ चौक के पास हुई. इसकी अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी सुमन देवी व संचालन गिरिवर राम ने किया. बैठक में डालटनगंज विधानसभा सहित पूरे जिले में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर चिंता जाहिर की गयी. कहा गया कि जिले में अपराधियों का बोलबाला हो गया है. पूरे जिले […]

मेदिनीनगर. बहुजन समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार जयभवानी संघ चौक के पास हुई. इसकी अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी सुमन देवी व संचालन गिरिवर राम ने किया. बैठक में डालटनगंज विधानसभा सहित पूरे जिले में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर चिंता जाहिर की गयी. कहा गया कि जिले में अपराधियों का बोलबाला हो गया है. पूरे जिले में असुरक्षा का माहौल हो गया है. जिला प्रशासन से अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग की गयी है. बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, शत्रुघ्न कुमार शत्रु, अशरफी चंद्रवंशी, युगलकिशोर राम, विनोद कुमार सोनी, रामउदेश्वर राम, उदय कुमार रवि, धर्मदेव शर्मा, मुनेश्वर राम, वीरेंद्र राम, अभिमन्यु कुमार,अकलु चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >