गढ़वा. मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव निवासी मनोज बैठा ने गुरुवार की शाम अपने गांव के ही शंकर बैठा, मुखलाल बैठा, श्रवण बैठा, नारद बैठा आदि पर परिवार के साथ मिल कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस घटना में मनोज की पत्नी रिंकू देवी व मां बुधनी देवी के साथ भी मारपीट हुई है. घटना के बाद सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया. पुलिस घायलों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. मनोज बैठा के मुताबिक उसने सवा कट्ठा जमीन खरीदने के लिए 5625 रुपये अग्रिम के तौर पर दिये थे. लेकिन बार-बार कहने के बाद भी वे लोग जमीन नहीं लिख रहे थे. अंत में जब वह अपने पैसा वापस करने को कहा, तो उसके साथ मारपीट की गयी. मनोज ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है.
जमीन को लेकर मारपीट का आरोप
गढ़वा. मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव निवासी मनोज बैठा ने गुरुवार की शाम अपने गांव के ही शंकर बैठा, मुखलाल बैठा, श्रवण बैठा, नारद बैठा आदि पर परिवार के साथ मिल कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस घटना में मनोज की पत्नी रिंकू देवी व मां बुधनी देवी के साथ भी मारपीट हुई […]
