रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड के बहियारखुर्द मवि में विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत लगाया गया. इस दौरान 29 मामले का निष्पादन किया गया. इसमें इंदिरा आवास, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन आदि से संबंधित मामले शामिल है. शिविर में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने इसके त्वरित निष्पादन के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया. इस दौरान स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन एसएन गिरि, विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सब जज केके शुक्ला ने ग्रामीणों को कानून से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपने अधिकार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मदद के लिये जागरूकता की जरूरत है. इस अवसर पर बीडीओ सच्चिदानंद महतो, अधिवक्ता देवेंद्र प्रजापति, न्यायिक सहायक अवनीश भारद्वाज आदि उपस्थित थे.
लोक अदालत में 29 मामलों का निष्पादन
रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड के बहियारखुर्द मवि में विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत लगाया गया. इस दौरान 29 मामले का निष्पादन किया गया. इसमें इंदिरा आवास, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन आदि से संबंधित मामले शामिल है. शिविर में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने इसके त्वरित निष्पादन के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया. इस […]
