मामला ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोपगढ़वा. शहर के सरस्वती चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ संजय कुमार की गिरफ्तारी हो सकती है. श्री कुमार ने पिछले दिनों रमेश बिंद नामक व्यक्ति के हार्निया का ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण पेट की अतड़ी बाहर आ गयी थी. इसके बाद रमेश बिंद ने बनारस जाकर अपना इलाज कराया. लेकिन अभी भी स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ है. उसे एक बार फिर से बनारस में ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ रही है. रमेश बिंद की ओर से चिकित्सक संजय कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने बताया कि संजय कुमार मामले को मैनेज करने में लगे हुए हैं. लेकिन उनकी लापरवाही के बाद इलाज का खर्च रमेश बिंद को लाखों में उठाना पड़ा है. मानवीय आधार पर इलाज का खर्च डॉ संजय कुमार को देना चाहिए था. एसपी ने बताया कि डॉ संजय की प्राथमिकी की जांच हो रही है. आगे गिरफ्तारी हो सकती है.
डॉ संजय की गिरफ्तारी हो सकती है : एसपी
मामला ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोपगढ़वा. शहर के सरस्वती चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ संजय कुमार की गिरफ्तारी हो सकती है. श्री कुमार ने पिछले दिनों रमेश बिंद नामक व्यक्ति के हार्निया का ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण पेट की अतड़ी बाहर आ गयी थी. इसके बाद रमेश बिंद ने बनारस […]
