मनरेगा में अनियमितता का आरोप

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के आछोडीह गांव में मनरेगा योजना के नाम पर फरजी निकासी करने के आरोप हैं. इस संबंध में आछोडीह गांव निवासी आनंद कुमार दुबे ने बीडीओ से लिखित शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग की है. इसमें कहा गया है कि आछोडीह नाहर पुल से भसमरही रामपुर सिवान तक पथ निर्माण […]

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के आछोडीह गांव में मनरेगा योजना के नाम पर फरजी निकासी करने के आरोप हैं. इस संबंध में आछोडीह गांव निवासी आनंद कुमार दुबे ने बीडीओ से लिखित शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग की है. इसमें कहा गया है कि आछोडीह नाहर पुल से भसमरही रामपुर सिवान तक पथ निर्माण व सुगही महुआ के पास बांध निर्माण का कार्य मनरेगा से पूरा दिखा कर इस मद की राशि की निकासी कर ली गयी है. वहीं उक्त पथ का निर्माण कार्य पांच साल पहले ही किया जा चुका है. साथ ही सुगही महुआ के पास बांध निर्माण का कार्य 2010 में ही किया गया है. आरोप है कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं पंचायत सेवक की मिलीभगत से बिचौलिये ने उसी कार्य को दिखा कर राशि की निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में बीडीओ नीतीन शिवम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शिकायत के आलोक में योजना की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >