खरौंधी(गढ़वा). बीडीओ मनोज कुमार ने सभी पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2015-16 का मनरेगा के वार्षिक कार्य योजना व श्रम बजट को 12 जनवरी तक प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने इसे ग्रामसभा कर मनरेगा कोषांग में जमा करने को कहा है. बीडीओ ने ग्रामसभा का आयोजन बीपीटी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व मुखिया के माध्यम से करने का निर्देश दिया है. इसके लिए पंचायतवार तिथि का निर्धारण किया गया. इस क्रम में गुरुवार को तोरेलावा, चंदनी, खुसरू, लामी सरैया, पिपरी, बेतरी, पिपरा व चंदना में ग्रामसभा किया गया. वहीं शुक्रवार को चौरिया, बेतरा, अमरोरा, खरौंधी व सुंडी में तथा 10 जनवरी को अरंगी, करीवाडीह, कूपा, मझिगांवा, राजी, सिसरी तथा खोखा में आमसभा की तिथि निर्धारित की गयी है.
वार्षिक कार्य योजना के लिए आमसभा शुरू
खरौंधी(गढ़वा). बीडीओ मनोज कुमार ने सभी पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2015-16 का मनरेगा के वार्षिक कार्य योजना व श्रम बजट को 12 जनवरी तक प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने इसे ग्रामसभा कर मनरेगा कोषांग में जमा करने को कहा है. बीडीओ ने ग्रामसभा का आयोजन बीपीटी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक […]
