शिक्षक के निधन पर शोक

गढ़वा. मॉडल इंफैंट स्कूल गढ़वा में शोकसभा कर पारा शिक्षक बजरंगी कुमार ठाकुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. प्राचार्य शशिशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की. इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि बजरंगी […]

गढ़वा. मॉडल इंफैंट स्कूल गढ़वा में शोकसभा कर पारा शिक्षक बजरंगी कुमार ठाकुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. प्राचार्य शशिशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की. इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि बजरंगी कुमार ठाकुर राउमवि करके में पारा शिक्षक थे. उनके निधन से पूरा शिक्षक समुदाय शोकाकुल है. शोकसभा में रामानंद चौबे, राजा परिक्षित दुबे, संजय ठाकुर, रजनीश पाठक, मंजू केसरी, रीता सोनी, ज्योति गुप्ता, सीमा देवी, राधिका कुंवर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >