बैठक में बीडीसी के रिश्तेदार व ग्रामीणों ने किया तू तू,मैं मैं7जीडब्ल्यूपीएच17- बैठक में हंगामा कर रहे लोग खरौंधी(गढ़वा). प्रखंड कार्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को आयोजित बीडीसी की बैठक पूरी तरह से हंगामेदार रही. हंगामा का कारण बैठक में बीडीसी के रिश्तेदारों व ग्रामीणों को शामिल होने को बताया गया. समाचार के अनुसार बुधवार को प्रमुख रीमा देवी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक बुलायी गयी थी. बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर बैठक में उपस्थित विभाग के पदाधिकारियों व बीडीसी के रिश्तेदारों के बीच तू तू-मैं मैं हो गयी. इस दौरान सात महीने से प्रखंड कार्यालय में काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर मुसाफिर साव व अनुसेवक शंकर राम को वेतन नहीं दिये जाने, विधवा, वृद्धा पेंशन बंद होने को लेकर लोग काफी आक्रोशित थे. इसी दौरान करीवाडीह की बीडीसी अमरावती देवी के पति रामचंद्र सिंह व ग्राम सेवक महावीर महतो के बीच भी विवाद हुआ. विवाद के बीच ही बैठक में 12 प्रस्ताव लिये गये. इसमें बीडीसी की बैठक में अल्पाहार की व्यवस्था नाजिर द्वारा करने, देर से पहुंचने पर पंचायत सेवक सुरेंद्रनाथ चौबे व परमानंद राम से स्पष्टीकरण लेने, साथ ही बैठक में अनुपस्थित सीडीपीओ, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, विद्युत व मनरेगा के सहायक अभियंता, रेंजर एवं एमओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीसी को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. बैठक में बीडीओ मनोज कुमार, उप प्रमुख विवेकानंद यादव, बीइइओ कौशल किशोर चौबे, अभयानंद सिन्हा, रितेश श्रीवास्तव, हिफाजत अंसारी, राजेश प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे.
हंगामेदार रही बीडीसी की बैठक
बैठक में बीडीसी के रिश्तेदार व ग्रामीणों ने किया तू तू,मैं मैं7जीडब्ल्यूपीएच17- बैठक में हंगामा कर रहे लोग खरौंधी(गढ़वा). प्रखंड कार्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को आयोजित बीडीसी की बैठक पूरी तरह से हंगामेदार रही. हंगामा का कारण बैठक में बीडीसी के रिश्तेदारों व ग्रामीणों को शामिल होने को बताया गया. समाचार […]
