7जीडब्ल्यूपीएच14-साटा गया पोस्टरकांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय की चहारदीवारी पर टीपीसी द्वारा पोस्टर साट कर हरिहरपुर ओपी प्रभारी के विरुद्ध सजा-ए-मौत का फरमान जारी किया गया है. पोस्टर में कहा गया है कि ओपी प्रभारी ने बत्तो गांव के एक डीलर से 30 हजार रुपये की वसूली की है. नहीं देने पर डीलर को जेल भेजने की धमकी दी गयी थी. इसी तरह चटनिया गांव के अवधेश यादव से केस के सीडीआर में एसपी के नाम पर 40 हजार रुपये की वसूली की गयी है. इसके अलावा ओपी प्रभारी पर श्रीनगर तथा अन्य दो घाटों से 10-10 हजार रुपये की वसूली करने, ओपी क्षेत्र के सभी देशी भट्ठियों से अवैध वसूली करने आदि का आरोप है. इधर इस संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि उनपर लगाये गये सारे आरोप गलत व बेबुनियाद है. वहीं कांडी थाना प्रभारी दिवाकर मंडल ने बताया कि यह टीपीसी का काम नहीं हैं, बल्कि किसी असामाजिक तत्व ने दहशत फैलाने के लिए पोस्टर साटा है.
टीपीसी ने हरिहरपुर उवि में पोस्टर साटा
7जीडब्ल्यूपीएच14-साटा गया पोस्टरकांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय की चहारदीवारी पर टीपीसी द्वारा पोस्टर साट कर हरिहरपुर ओपी प्रभारी के विरुद्ध सजा-ए-मौत का फरमान जारी किया गया है. पोस्टर में कहा गया है कि ओपी प्रभारी ने बत्तो गांव के एक डीलर से 30 हजार रुपये की वसूली की है. नहीं देने पर डीलर […]
