श्मशान घाट पर नहीं बन सका चबूतरा

डंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड कार्यालय के समीप श्मशान घाट पर चबूतरा निर्माण का कार्य पांच वर्ष से लंबित है. प्रखंड कार्यालय से सटे चबूतरा निर्माण कार्य की आधारशिला 2011 में तत्कालीन विधायक अनंत प्रताप देव ने रखी थी. करीब 55 हजार रुपये की लागत से इस निर्माण कार्य को पूरा होना था. प्रखंड कार्यालय से सटे […]

डंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड कार्यालय के समीप श्मशान घाट पर चबूतरा निर्माण का कार्य पांच वर्ष से लंबित है. प्रखंड कार्यालय से सटे चबूतरा निर्माण कार्य की आधारशिला 2011 में तत्कालीन विधायक अनंत प्रताप देव ने रखी थी. करीब 55 हजार रुपये की लागत से इस निर्माण कार्य को पूरा होना था. प्रखंड कार्यालय से सटे दानरो नदी के तट पर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर चबूतरा निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि निर्माण कार्य पूरा नहीं होना था, तो आधारशिला क्यो रखी गयी थी. जब तत्कालीन विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने कार्यकाल में इस निर्माण को पूरा नहीं कराया, तो अब यह निर्माण पूरा होना असंभव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >