नि:शक्त संघ की बैठक 11 को

गढ़वा. गढ़वा विकलांग संघ की बैठक 11 जनवरी को स्थानीय रामासाहू उच्च विद्यालय के परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की गयी है. संघ के अध्यक्ष जगदीशचंद्र राही ने इस संबंध में बताया कि आयोजित बैठक में नि:शक्तों के लंबित बकाया पेंशन भुगतान, पोस्ट ऑफिस से खाता हटा कर बैंक में खाता खोलवाने आदि […]

गढ़वा. गढ़वा विकलांग संघ की बैठक 11 जनवरी को स्थानीय रामासाहू उच्च विद्यालय के परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की गयी है. संघ के अध्यक्ष जगदीशचंद्र राही ने इस संबंध में बताया कि आयोजित बैठक में नि:शक्तों के लंबित बकाया पेंशन भुगतान, पोस्ट ऑफिस से खाता हटा कर बैंक में खाता खोलवाने आदि पर चर्चा की जायेगी. बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर मांगपत्र सौंपने व समस्याओं का निदान करने की पहल को लेकर रणनीति बनायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >