गैस उपभोक्ताओं के लिए शिविर आज

गढ़वा. सभी गैस उपभोक्ताओं को डीबीटीएल योजना से जोड़ने के लिए बुधवार को रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा गैस एजेंसी के वितरक अरविंद कुमार ने बताया कि गढ़वा के सभी तेल कंपनी आइओसी लिमिटेड, बीपीसीएल व एचपीसी लिमिटेड द्वारा गैस उपभोक्ताओं का […]

गढ़वा. सभी गैस उपभोक्ताओं को डीबीटीएल योजना से जोड़ने के लिए बुधवार को रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा गैस एजेंसी के वितरक अरविंद कुमार ने बताया कि गढ़वा के सभी तेल कंपनी आइओसी लिमिटेड, बीपीसीएल व एचपीसी लिमिटेड द्वारा गैस उपभोक्ताओं का आधार कार्ड, बैंक पासबुक का जेरोक्स तथा गैस वितरक कार्ड की छाया प्रति जमा करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है. डीबीटीएल योजना से जुड़ने के बाद उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि सीधे उनके खाते में आयेगी. शिविर सुबह 11 बजे से आयोजित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >