मेराल(गढ़वा) : मेराल प्रखंड के कुंभी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को गढ़वा-चोपन रेलखंड पर 18किमी खंभा संख्या पांच-छह के पास गेट नंबर 17 डी पर रेलवे निर्माण कार्य को रोक दिया. यहां बिजली स्ट्रेट का निर्माण कार्य किया जा रहा था.
ग्रामीणों का कहना था कि इस गेट को प्रभावित होने से पहले दूसरा नया गेट जब तक नहीं बनाया जायेगा, निर्माण कार्य नहीं होने देंगे. उन्होंने इस संबंध में मंडल अभियंता धनबाद, पलामू सांसद, गढ़वा विधायक, उपायुक्त, रेल पथ निरीक्षक विढंमगंज, आरपीएफ गढ़वा रोड सहित स्थानीय मुखिया को लिखित रूप से आवेदन देकर इस पर यथाशीघ्र कार्रवाई की मांग की है.
आवेदन पर हस्ताक्षर करनेवालों में रुपेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, शिव राम, भरत चौधरी, महेंद्र यादव, ईश्वरी राम, नाथुन सिंह, भरत चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.
