रेफरल अस्पताल में मरीजों के परिजनों ने हंगामा किया
मझिआंव(गढ़वा) : मझिआंव से विशुनपुरा जानेवाले पथ पर एलके पब्लिक स्कूल के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी. इसमें एक मोटरसाइकिल पर सवार उपेंद्र यादव(25 वर्ष)व संतोष विश्वकर्मा(22 वर्ष) गिर कर बुरी तरह घायल हो गये हैं.
वहीं दूसरा मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गया. घायलों में उपेंद्र मङिाआंव थाना के तलसबरिया गांव का तथा संतोष पलामू जिले के विश्रमपुर थाना के झगड़ुआ गांव का रहनेवाला है. दोनों को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल में लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा के लिए रेफर कर दिया गया. इसमें संतोष विश्वकर्मा की हालत गंभीर बनी हुई थी.
अस्पताल में हंगामा किया
उपेंद्र व संतोष को रेफरल अस्पताल में लाने के बाद उसके परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर हंगामा किया. आक्रोश व्यक्त करते हुए गुड्ड यादव, भानु प्रताप, जियाउल हक, राम अवतार चौधरी, सरफराज खां आदि ने कहा कि घायलों को जब रेफरल अस्पताल लाया गया, तो उस समय अस्पताल में कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं था. इसके कारण समय पर इलाज नहीं शुरू हो सका. साथ ही परिजन जब चिकित्सक से एंबुलेंस की मांग किये, तो उन्हें एंबुलेंस नहीं मिला. बाद में दोनों घायलों को परिजनों को एक टेंपो से गढ़वा ले जाना पड़ा.
