कार्यालयों रहने का निर्देश

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने सूचना का अधिकार कानून व सेवा का अधिकार कानून को लेकर अधिकारियों को समस सीमा के अंदर कार्य संपादित करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि दोनों कानून के तहत प्राप्त आवेदन का ससमय निष्पादन कर जानकारी उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर सप्ताह के […]

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने सूचना का अधिकार कानून व सेवा का अधिकार कानून को लेकर अधिकारियों को समस सीमा के अंदर कार्य संपादित करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि दोनों कानून के तहत प्राप्त आवेदन का ससमय निष्पादन कर जानकारी उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यालय दिवस निर्धारित किया गया है. इस दिन प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ सहित सभी कर्मी रह कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उसका निबटारा करेंगे. जबकि मंगलवार व शुक्रवार को एसडीओ, डीसीएलआर अपने कार्यालय में रह कर लोगों की समस्याओं का निराकरण करेगी. उन्होंने पंचायत सेवक, रोजगार सेवकों, राजस्व कर्मचारी को सोमवार एवं गुरुवार को अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >