गढ़वा. गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ की आकस्मिक आमसभा आहूत की गयी. आमसभा के माध्यम से द्वितीय जिला व सत्र न्यायाधीश रामबाबू गुप्ता के कार्यों की निंदा करते हुए उनके न्यायालय का बहिष्कार करने व उनके तबादले की मांग की गयी. आमसभा के माध्यम से कहा गया कि तीन जनवरी को जब वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप नारायण सिंह के निधन के बाद आयोजित शोकसभा व न्यायिक कार्य स्थगन के बाद भी प्रधान न्यायाधीश कार्य करते रहे और कहा कि उन्हें अधिवक्ताओं की आवश्यकता नहीं है. आमसभा में कहा गया कि उनके द्वारा किये गये संवेदनहीन कार्यों से अधिवक्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचा है. इसके पूर्व भी रामबाबू गुप्ता द्वारा अधिवक्ताओं का अपमानित किये जाने के कई मामले सामने आये हैं. आमसभा के माध्यम से उनके निंदनीय कार्यों की भर्त्सना करते हुये उनके स्थानांतरण एवं उनके अदालत के बहिष्कार का निर्णय लिया गया. आमसभा में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय,सचिव भृगुनाथ चौबे,गरीबुल्लाह अंसारी, सच्चितानंद शुक्ला, प्रेमचंद तिवारी, जितेंद्र तिवारी, प्रणव कुमार आदि उपस्थित थे.
अदालत बहिष्कार का निर्णय
गढ़वा. गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ की आकस्मिक आमसभा आहूत की गयी. आमसभा के माध्यम से द्वितीय जिला व सत्र न्यायाधीश रामबाबू गुप्ता के कार्यों की निंदा करते हुए उनके न्यायालय का बहिष्कार करने व उनके तबादले की मांग की गयी. आमसभा के माध्यम से कहा गया कि तीन जनवरी को जब वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप नारायण […]
