5जीडब्लूपीएच14-कार्यक्रम में मंचासीन जायंट्स के पदाधिकारीगढ़वा. जायंट्स ग्र्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में गढ़वा प्रखंड के सिरहे गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर 250 गरीब व असहायों के बीच गरम कपड़ों का वितरण किया गया. इस मौके पर जायंट्स के अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि जायंट्स विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है. और इस संस्था का उद्देश्य गरीबों के बीच जाकर उनकी सेवा करना है. और इस दायित्व को जायंट्स पिछले कई वर्षों से गढ़वा जिले में बखूबी निभा रहा है. पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि जायंट्स सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि सुदूर गांव में भी जाकर गरीबों की सेवा करती है. इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है. कार्यक्रम का संचालन कर रहे जायंट्स फेडरेशन के विनोद कमलापुरी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 100 लोगों के बीच गरम कोट, 100 लोगों को गरम टोपी व 100 लोगों के बीच गरम कपड़े वितरित किये गये. इस अवसर पर राकेश केसरी, मनोज केसरी, नंद कुमार गुप्ता, विजय कुमार केसरी, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, अशोक विश्वकर्मा, मुजीबुद्दीन शेख सहित कई लोग उपस्थित थे.
जायंट्स ने गरम कपड़े बांटे
5जीडब्लूपीएच14-कार्यक्रम में मंचासीन जायंट्स के पदाधिकारीगढ़वा. जायंट्स ग्र्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में गढ़वा प्रखंड के सिरहे गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर 250 गरीब व असहायों के बीच गरम कपड़ों का वितरण किया गया. इस मौके पर जायंट्स के अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि जायंट्स विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है. […]
