4जीडब्ल्यूपीएच4- निकाला गया जुलूसरमकंडा(गढ़वा). हजरत मोहम्मद साहब की जयंती रमकंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गौतिया नवजवान कमेटी द्वारा इस मौके पर जुलूस का आयोजन किया गया था. जुलूस में काफी संख्या में मुसलिम धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया. जुलूस रमकंडा मसजिद से निकल कर बिचला टोला, रोहरा, खुटी टोला, महुआधाम, सेमरटांड़, बाजारी टोला, थाना मोड़ आदि होते हुए पुन: मसजिद पहुंच कर समाप्त हुई. मसजिद में मौलाना याकूब अंसारी व सलीम हाफिज ने ईद मिलादुन्नबी की. साथ ही श्रद्धालुओं के बीच सिरनी का वितरण किया गया. जुलूस में कमेटी के सदर नसमुद्दीन अंसारी, सचिव रिजवान फिरदौस, नसीम इमाम मंसूरी, रोजाहिम मंसूरी, सैमुल्लाह अंसारी, बेलाल सिद्दिकी, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित थे. इसी तरह बिराजपुर में भी मुसलिम धर्मावलंबियों ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला. जुलूस इसलामिक झंड के साथ मुड़टंगवा, रोदो यात्रीशेड से होते हुए मसजिद तक गया. इस अवसर पर सिराजुद्दीन मंसूरी, रोजिद मंसूरी, गुलजार मंसूरी, इम्तेयाज अहमद, आशिक मंसूरी आदि उपस्थित थे.
मोहम्मद साहब की जयंती मनी
4जीडब्ल्यूपीएच4- निकाला गया जुलूसरमकंडा(गढ़वा). हजरत मोहम्मद साहब की जयंती रमकंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गौतिया नवजवान कमेटी द्वारा इस मौके पर जुलूस का आयोजन किया गया था. जुलूस में काफी संख्या में मुसलिम धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया. जुलूस रमकंडा मसजिद से निकल कर बिचला टोला, रोहरा, खुटी टोला, महुआधाम, सेमरटांड़, बाजारी टोला, थाना […]
