विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

गढ़वा. स्वर साधना संगीत महाविद्यालय की ओर से प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में नये वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र बांटे गये. कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक अमित मिश्रा ने कहा कि संगीत का ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता. कहीं […]

गढ़वा. स्वर साधना संगीत महाविद्यालय की ओर से प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में नये वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र बांटे गये. कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक अमित मिश्रा ने कहा कि संगीत का ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता. कहीं न कहीं इसका उपयोग हमारे जीवन के हर क्षेत्र में काम आता है. निदेशक जवाहर प्रजापति ने कहा कि संगीत से संस्कार मिलता है और संस्कार हमें आगे बढ़ने में मदद करती है. कार्यक्रम में विद्या कुमारी, ज्योति, रविरंजन, पंकज, नीरज आदि को प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >