सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर

सगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड में मनरेगा योजना चयन प्रक्रिया के तहत सघन सहभागी सर्वेक्षण का काम जोर-शोर से संचालित किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ देवदत्त पाठक ने बताया कि रोजगार सेवक के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बीपीटी व भीपीटी घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही है. सर्वेक्षण 10 जनवरी तक पूर्ण कर […]

सगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड में मनरेगा योजना चयन प्रक्रिया के तहत सघन सहभागी सर्वेक्षण का काम जोर-शोर से संचालित किया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ देवदत्त पाठक ने बताया कि रोजगार सेवक के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बीपीटी व भीपीटी घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही है. सर्वेक्षण 10 जनवरी तक पूर्ण कर प्रखंड कार्यालय में जमा कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक को निर्देश दिया गया है कि कोई भी घर सर्वेक्षण से नहीं छूटनी चाहिए. किसी तरह की परेशानी होनी पर उनसे सीधा संपर्क स्थापित किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >