ओके....प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय

गढ़वा. गढ़वा जिला बैडमिंटन संघ की बैठक इंडोर स्टेडियम में अध्यक्ष राजनारायण चौबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलास्तरीय व स्कूलस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन में रह कर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को खेल के विकास के लिए अपना योगदान देना होगा. इस अवसर […]

गढ़वा. गढ़वा जिला बैडमिंटन संघ की बैठक इंडोर स्टेडियम में अध्यक्ष राजनारायण चौबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिलास्तरीय व स्कूलस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन में रह कर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को खेल के विकास के लिए अपना योगदान देना होगा. इस अवसर पर पिछले वर्ष किये गये कायोंर् की समीक्षा की गयी तथा आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत किया गया. इस दौरान संघ का विस्तार करते हुए मिथिलेश तिवारी को उपाध्यक्ष, राकेश तिवारी क ो संयुक्त सचिव तथा रितेश कुमार एवं सूर्यकांत उपाध्याय को सदस्य बनाया गया. बैठक में उपरोक्त के अलावा सचिव हंसानन्द स्वामी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >