जी...सिर छुपाने की जगह नहीं

धुरकी (गढ़वा). नगरऊंटारी थाना के सलसलादी गांव निवासी लालजी मूसहर अपने पूरे परिवार के साथ भीख मांगकर जीवनयापन कर रहा है. उक्त परिवार को सिर छुपाने के लिए कोई छत भी नहीं है. ठंड से बचने के लिए उक्त परिवार ने कर्पूरी चौपाल में अपना आशियाना बनाया है. इस संबंध में लालजी मूसहर ने कहा […]

धुरकी (गढ़वा). नगरऊंटारी थाना के सलसलादी गांव निवासी लालजी मूसहर अपने पूरे परिवार के साथ भीख मांगकर जीवनयापन कर रहा है. उक्त परिवार को सिर छुपाने के लिए कोई छत भी नहीं है. ठंड से बचने के लिए उक्त परिवार ने कर्पूरी चौपाल में अपना आशियाना बनाया है. इस संबंध में लालजी मूसहर ने कहा कि उसका आधार कार्ड बना है. अपने गांव में अनाज भी मिलता है. लेकिन फोटो पहचान पत्र नहीं होने से वह वोट नहीं दे पाता. इधर बीडीओ ईबे लकड़ा ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अलाव के लिये अंचल नाजिर को निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >