पेड़ से बच्चा गिरा, घायल

रंका(गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक पांच साल का बच्चा पेड़ से गिर कर घायल हो गया. घायल का नाम मसीर अंसारी का पुत्र अनीश अंसारी बताया गया है. पेड़ से गिरने के बाद उसका हाथ टूट गया है. घायल होने के बाद अनीश को इलाज के लिए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

रंका(गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक पांच साल का बच्चा पेड़ से गिर कर घायल हो गया. घायल का नाम मसीर अंसारी का पुत्र अनीश अंसारी बताया गया है. पेड़ से गिरने के बाद उसका हाथ टूट गया है. घायल होने के बाद अनीश को इलाज के लिए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां ड्यूटी पर उपस्थित प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. अनीश के पिता की माली हालत को भांपते हुए डॉ नवल कुमार ने अपनी ओर से 500 रुपये नकद की सहायता दी और बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >