किसानों की समस्याओं पर चर्चा

धुरकी (गढ़वा). भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को डॉ यमुना सिंह के आवास पर की गयी. इस बैठक में किसानों की समस्याओं व समाधान को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित किसानों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं की ओर पदाधिकारियों का ध्यान नहीं गया, तो संघ आंदोलन करेगी. बैठक में […]

धुरकी (गढ़वा). भारतीय किसान संघ की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को डॉ यमुना सिंह के आवास पर की गयी. इस बैठक में किसानों की समस्याओं व समाधान को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित किसानों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं की ओर पदाधिकारियों का ध्यान नहीं गया, तो संघ आंदोलन करेगी. बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये अध्यक्ष के रूप में शंभु राम तथा उपाध्यक्ष के रूप में उमेश्वर परहिया को मनोनीत किया गया है. वासुदेव राम की अध्यक्षता में की गयी बैठक में धर्मेंद्र पासवान, सुक्रित राम, शंभू राम, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, रामबदन सिंह, निर्मल चौधरी, राजेंद्र राम, बबलू कुमार चंद्रवंशी, बेलाल अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रदेव गौंड़, अजमल अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >