31जीडब्लूपीएच6-दिवंगत केसरी के शव के पास शोकाकुल उनके परिजनप्रतिनिधि, गढ़वा.शहर के बस स्टैंड स्थित केसरी बुक डिपो के प्रोेपराइटर सह समाचार एजेंट भरत प्रसाद केसरी(70 वर्ष) का मंगलवार की रात निधन हो गया. गढ़वा थाना के उड़सुगी निवासी भरत केसरी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनकी किडनी खराब होने की शिकायत के बाद सीएमसी वेलोर से इलाज चल रहा था. भरत केसरी काफी वर्षों से अखबार की एजेंसी से जुड़े हुए थे. वे काफी मिलनसार प्रकृति के व्यक्ति थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार सहित सभी शुभचिंतकों में शोक लहर लहर दौड़ पड़ी. समाजसेवी विजय कुमार केसरी ने भरत प्र्रसाद केसरी के निधन को गढ़वा के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने दिवंगत केसरी के घर जाकर शोक सांत्वना दी. मौत की खबर सुन कर सभी पत्रकारों एवं एजेंटों ने केसरी के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
अखबार विक्रेता भरत केसरी का निधन
31जीडब्लूपीएच6-दिवंगत केसरी के शव के पास शोकाकुल उनके परिजनप्रतिनिधि, गढ़वा.शहर के बस स्टैंड स्थित केसरी बुक डिपो के प्रोेपराइटर सह समाचार एजेंट भरत प्रसाद केसरी(70 वर्ष) का मंगलवार की रात निधन हो गया. गढ़वा थाना के उड़सुगी निवासी भरत केसरी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनकी किडनी खराब होने की शिकायत के […]
