पांच माह से राशि का इंतजार

मेराल(गढ़वा) : मेराल प्रखंड में बीपीएलधारी आधार कार्ड के लाभुकों की राशि पांच महीना पूर्व पंचायतों में भेज दिये जाने के बाद भी आज तक लाभुकों को राशि नहीं मिल पायी है. 30-40 प्रतिशत राशि वितरित कर पंचायत सेवकों ने चुप्पी साध ली है. प्रखंड कार्यालय से पिछले 22 जुलाई को ही प्रखंड की सभी […]

मेराल(गढ़वा) : मेराल प्रखंड में बीपीएलधारी आधार कार्ड के लाभुकों की राशि पांच महीना पूर्व पंचायतों में भेज दिये जाने के बाद भी आज तक लाभुकों को राशि नहीं मिल पायी है. 30-40 प्रतिशत राशि वितरित कर पंचायत सेवकों ने चुप्पी साध ली है.
प्रखंड कार्यालय से पिछले 22 जुलाई को ही प्रखंड की सभी 20 पंचायतों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करनेवाले आधार कार्ड धारी लाभुकों को देय राशि 17.01 लाख रुपये पंचायत सेवकों को दे दिये गये हैं.
नियम के तहत यह राशि एक सप्ताह के अंदर लाभुकों को मिल जानी चाहिए थी. लेकिन यहां पांच महीना बीत जाने के बाद भी राशि नहीं बांटी गयी है. खबर के अनुसार अरंगी पंचायत सेवक गणोश यादव को 124500 रुपये, बाना पंचायत सेवक राजेंद्र राम को 88 हजार रुपये, विकताम के पंचायत सेवक राजेंद्र चौधरी को 94700 रुपये, चामा के पंचायत सेवक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को 87 हजार रुपये, चेचरिया के पंचायत सेवक राजकुमार राम को 68 हजार रुपये,
करकोमा पंचायत के पंचायत सेवक ललन बैठा को 85 हजार रुपये, दुलदुलवा के पंचायत सेवक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 95 हजार रुपये प्रखंड कार्यालय से दिये गये हैं. इसी तरह अन्य पंचायत सेवकों को भी राशि दी गयी है. इसमें से प्रति लाभुक 100 रुपये देना था. लेकिन लाभुक आज तक इंतजार में ही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >