2....जायंट्स गु्रप ऑफ विश्रामपुर का गठन

गढ़वा. जायंट्स गु्रप ऑफ विश्रामपुर नामक नये यूनिट का विस्तार किया गया है. जायंट्स गु्रप ऑफ गढ़वा के सहयोग से बने इस नये यूनिट के अध्यक्ष के रूप में संतोष केसरी का चयन किया गया है. वहीं उपाध्यक्ष के रूप में विजय कुमार व अवधेश प्रसाद तथा निदेशक के रूप में राजेश प्रसाद केसरी व […]

गढ़वा. जायंट्स गु्रप ऑफ विश्रामपुर नामक नये यूनिट का विस्तार किया गया है. जायंट्स गु्रप ऑफ गढ़वा के सहयोग से बने इस नये यूनिट के अध्यक्ष के रूप में संतोष केसरी का चयन किया गया है. वहीं उपाध्यक्ष के रूप में विजय कुमार व अवधेश प्रसाद तथा निदेशक के रूप में राजेश प्रसाद केसरी व अरुण कुमार अपना योगदान देंगे. इनके साथ 22 अन्य लोगों को भी गु्रप में शामिल किया गया है. इसके सदस्यों का सदस्यता शुल्क व प्रस्ताव गोवा में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्वेंशन में स्थानीय पदाधिकारियों ने वरीय पदाधिकारियों को सौंपा. मंगलवार को ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया कि नया यूनिट एक जनवरी 2015 से कार्य करेगा. इसकी मान्यता जायंट्स इंटरनेशनल से मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि यह यूनिट बेटी बचाओ, वाटर हार्वेस्टिंग, परिवार नियोजन, एड्स जागरूकता, रक्तदान, नेत्रदान, नशाखोरी, पर्यावरण आदि विषय पर उनके साथ मिलकर काम करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >