पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच की ओर से मनायी गयी जयंती30जीडब्ल्यूपीएच13-जयंती मनाते मंच के लोगगढ़वा. पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच नवादा की ओर से रामायण धारावाहिक के निर्माता-निर्देशक स्वर्गीय रामानंद सागर की जयंती ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सुदर्शन मिश्र ने की. श्री मिश्र ने कहा कि रामायण धारावाहिक स्वर्गीय रामानंद सागर की अमर कृति है. समाजसेवी अरुण पांडेय ने कहा कि रामानंद सागर का कृत्य अनुकरणीय है. इप्टा के सचिव अमिताभ कुमार विशाल ने कहा कि स्वर्गीय सागर की कृतियां राष्ट्रवादी चेतना से प्रेरित हैं. वे सच्चे देशभक्त व दूरद्रष्टा थे. कलाकार बसंत रवि ने कहा कि सागरजी हमेशा उनलोगों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. इसके पूर्व स्वर्गीय सागर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. संस्था के निदेशक नीरज श्रीधर ने कहा कि वाल्मीकि व तुलसीदास की परंपरा के वाहक रामानंद सागरजी ने रामायण को सरलता से ग्राहृय पंक्तिकथा को जनप्रिय बनाने में अतुलनीय योगदान दिया है. इस मौके पर गौतम ऋषि, जयंतजी, शेखर सिन्हा, जयप्रकाश, अभिमन्यु पाठक, कुमार गौरव गर्ग, राजू राम, अरविंद मेहता, जीत भारती आदि ने भी विचार रखे. संचालन दिव्य प्रकाश शुक्ल व धन्यवाद ज्ञापन मदन प्रसाद केसरी ने किया.
ओके....रामानंद सागर प्रेरणास्त्रोत थे : सुदर्शन
पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच की ओर से मनायी गयी जयंती30जीडब्ल्यूपीएच13-जयंती मनाते मंच के लोगगढ़वा. पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच नवादा की ओर से रामायण धारावाहिक के निर्माता-निर्देशक स्वर्गीय रामानंद सागर की जयंती ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सुदर्शन मिश्र ने की. श्री मिश्र ने कहा कि रामायण धारावाहिक […]
