महिला ने आत्महत्या की

नगरऊंटारी(गढ़वा). नगरऊंटारी थाना के मंगरदह निवासी पंकज पांडेय की पत्नी स्मिता देवी(22वर्ष) ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. स्मिता को परिजनों ने नगरऊंटारी अस्पताल लाकर भरती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा के लिए रेफर कर दिया गया. समाचार के अनुसार गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान स्मिता की मौत […]

नगरऊंटारी(गढ़वा). नगरऊंटारी थाना के मंगरदह निवासी पंकज पांडेय की पत्नी स्मिता देवी(22वर्ष) ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली. स्मिता को परिजनों ने नगरऊंटारी अस्पताल लाकर भरती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा के लिए रेफर कर दिया गया. समाचार के अनुसार गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान स्मिता की मौत हो गयी. बताया गया कि पारिवारिक विवाद में स्मिता ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली थी. इसमें उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा जल गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >