विधायक ने अपनी विश्वसनीयता खो दी : मो शाकिर

गढ़वा. झाविमो जिला कमेटी की आपात बैठक स्थानीय ठाकुर महल में जिलाध्यक्ष मो शामिकर अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी द्वारा भाजपा में जाने की निंदा की गयी. साथ ही कहा कि झाविमो पूरी तरह से एकजुट है. विधायक के विश्वासघात से संगठन की सेहत पर कोई असर नहीं […]

गढ़वा. झाविमो जिला कमेटी की आपात बैठक स्थानीय ठाकुर महल में जिलाध्यक्ष मो शामिकर अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी द्वारा भाजपा में जाने की निंदा की गयी. साथ ही कहा कि झाविमो पूरी तरह से एकजुट है. विधायक के विश्वासघात से संगठन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है. बल्कि इसके विपरीत श्री तिवारी जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है. आनेवाले चुनाव में जनता अपना फैसला सुनायेगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झारखंड में भगोड़े व आयतीत लोगों का अपवित्र समूह बन कर रह गया है. इस चुनाव में भाजपा का भ्रम व सपना जरूर टूटेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >