28जीडब् लूपीएच3-कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथिप्रतिनिधि, गढ़वा25 वर्षों बाद राजतंत्र से गढ़वा को मुक्त तो कराया गया, लेकिन गलती से यह जमींदार के हाथ में चला गया. जिसने जीवन भर शोषण किया है. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रत्याशी मथिलेश कुमार ठाकुर ने पार्टी के चुनाव कार्यालय के उदघाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. मंगलवार को स्थानीय तिवारी रेस्ट हाउस में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन बसंत प्रसाद केसरी व डॉ अली रजा, राजेंद्र चौबे, डीपी सिंह व मिथिलेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि पिछली बार जब वे चुनाव लड़ रहे थे, तो विरोधियों ने उन्हें बाहर का कहा. लेकिन चुनाव हारने के बाद भी वे गढ़वा के लोगों के बीच रहे. अब समय आ गया है कि वे जनता के बीच अपने पांच साल का मेहनताना मांगने जायेंगे. उनका बचपन गढ़वा में बीता है. वे बाहर के नहीं हैं. डीपी सिंह ने कहा कि 25 वर्ष के बाद गढ़वा में परिवर्तन तो हुआ, लेकिन वह कारगर व गढ़वा के विकास के लिए नहीं हुआ. कार्यक्रम को डॉ अली रजा, बसंत प्रसाद केसरी, आशा शर्मा, राजेंद्र चौबे,कामरान अली, गणेश दत्त उपाध्याय, नारद तिवारी,ज्योति लकड़ा आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर परेश तिवारी, मदनी खां, नसीम अख्तर, आशीष अग्रवाल, शेरखान, धीरेंद्र चौबे, डॉ नीतिन मिश्र, मुन्ना झा, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे.
ओके...1.... गरीबों की सेवा ही उद्देश्य : मिथिलेश
28जीडब् लूपीएच3-कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथिप्रतिनिधि, गढ़वा25 वर्षों बाद राजतंत्र से गढ़वा को मुक्त तो कराया गया, लेकिन गलती से यह जमींदार के हाथ में चला गया. जिसने जीवन भर शोषण किया है. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रत्याशी मथिलेश कुमार ठाकुर ने पार्टी के चुनाव कार्यालय के उदघाटन के बाद कार्यकर्ताओं को […]
