तीन को नामांकन भरेंगे अनवर

गढ़वा. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता सह पूर्व प्रत्याशी अनवर हुसैन अंसारी ने तीन नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा की है. उन्हांेने कहा है कि पार्टी उन्हें टिकट दे अथवा न दे, वे हर हाल में चुनाव लड़ेंगे. क्योंकि उन्होंने पिछले 18 साल से विश्रामपुर की जनता के लिए काम करते […]

गढ़वा. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता सह पूर्व प्रत्याशी अनवर हुसैन अंसारी ने तीन नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा की है. उन्हांेने कहा है कि पार्टी उन्हें टिकट दे अथवा न दे, वे हर हाल में चुनाव लड़ेंगे. क्योंकि उन्होंने पिछले 18 साल से विश्रामपुर की जनता के लिए काम करते आ रहे हैं. जनता उन्हें काम का पारितोषिक चुनाव में मत के जरिये देगी. उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जेएमएम से टिकट लेना है. लेकिन यदि टिकट नहीं मिला, तो भी वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में रहेंेगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >