गढ़वा. शहर के सहिजना निवासी चंद्रशेखर सिन्हा(55 वर्ष)का निधन हो गया. वे स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. इसके पूर्व श्री सिन्हा एसबीआइ के भवनाथपुर शाखा में भी कार्य कर चुके हैं. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वे एक सप्ताह से बीमार थे उनका इलाज रांची में चल रहा था वहां से रविवार की रात उन्हें पैतृक घर सहिजना लाया गया था जहां उनका निधन हो गया. वे अपने पीछे तीन पुत्री व पत्नी को छोड़ गये हैं. उनके निधन पर विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय व प्रचार्य शालीग्राम पांडेय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उनका अंतिम संस्कार स्थानीय दानरो नदी के तट पर किया गया. इस अवसर पर काफी लोग उपस्थित थे.
शिक्षक शेखर सिन्हा का निधन,शोक
गढ़वा. शहर के सहिजना निवासी चंद्रशेखर सिन्हा(55 वर्ष)का निधन हो गया. वे स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. इसके पूर्व श्री सिन्हा एसबीआइ के भवनाथपुर शाखा में भी कार्य कर चुके हैं. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वे एक सप्ताह से बीमार थे उनका इलाज रांची में चल रहा था […]
