पत्थर से कूच कर ग्रामीण की हत्या

हत्या का आरोपी गिरफ्तारभंडरिया(गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के सनया गांव के एड़मारो टोला में नंद कुमार मिंज(50वर्ष) नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. समाचार के अनुसार गांव के ही केतवा उरांव ने उसे पत्थर से कूच कर हत्या कर दी है. पुलिस ने मृतक के पुत्र द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर […]

हत्या का आरोपी गिरफ्तारभंडरिया(गढ़वा). भंडरिया थाना क्षेत्र के सनया गांव के एड़मारो टोला में नंद कुमार मिंज(50वर्ष) नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. समाचार के अनुसार गांव के ही केतवा उरांव ने उसे पत्थर से कूच कर हत्या कर दी है. पुलिस ने मृतक के पुत्र द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर केतवा उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. समाचार के अनुसार नंद कुमार मिंज व केतवा उरांव के बीच शराब पीने के बाद कहा-सुनी हुई थी. वहां दोनों के झगड़ा करने के दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया था. लेकिन बाद में जब नंद कुमार घर आने लगा, इसी दौरान बीच रास्ते में ललमटिया के पास पहले से घात लगाकर बैठे केतवा ने पहले उसे बुरी तरह पीटा, बाद में पत्थर से उसे कूच कर मार डाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >