ओके....आधा दर्जन गांव में फल वितरण

27जीडब्लूपीएच6-फल वितरण करते विक्की तिवारी व अन्यगढ़वा. युवा समाजसेवी सह अटौला गांव निवासी विक्की तिवारी ने छठ महापर्व के अवसर पर आधा दर्जन गांव में छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री व फल का वितरण किया. श्री तिवारी ने अटौला, चचेरिया, बाजूडीह, बोकेया, खोलरा व छपरवार गांव में फलों का वितरण किया. अटौला में फल वितरण […]

27जीडब्लूपीएच6-फल वितरण करते विक्की तिवारी व अन्यगढ़वा. युवा समाजसेवी सह अटौला गांव निवासी विक्की तिवारी ने छठ महापर्व के अवसर पर आधा दर्जन गांव में छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री व फल का वितरण किया. श्री तिवारी ने अटौला, चचेरिया, बाजूडीह, बोकेया, खोलरा व छपरवार गांव में फलों का वितरण किया. अटौला में फल वितरण के मौके पर उन्होंने कहा कि वे पिछले चार वर्ष से इस क्षेत्र में समाज सेवा करते आ रहे हैं. समाज सेवा का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में लोगों को बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाना है. इसी लक्ष्य को लेकर वे लगातार क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में शामिल होते रहे हैं. और आगे भी गरीब व असहायों के बीच रहकर उनकी सेवा करते रहेंगे. इस अवसर पर वीरेंद्र तिवारी, दीपक सिंह, सत्येंद्र पांडेय, हैप्पी व गौतम सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >