रमना(गढ़वा). नौजवान संघर्ष मोरचा की रमना प्रखंड कमेटी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित नौसंमो प्रमुख भानु प्रताप शाही ने कहा कि यदि वे इस चुनाव में जीतते हैं, तो रमना के एक-एक आंगन में कनहर का पानी पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि कनहर की लड़ाई उनके पिता हेमंत प्रताप देहाती द्वारा शुरू की गयी है. जिससे वे पूरा करने का काम करेंगे. इस अवसर पर 1900 कार्यकर्ता विभिन्न दलों को छोड़कर नौसंमो में शामिल हुये. सभा को कंचन केसरी, भगत दयानंद यादव, लवली आनंद, शिवशंकर मेहता, भरदुल चंद्रवंशी, अल्ताफ अंसरी, राकेश चौबे, मुख्तार अंसारी, जोखू सिंह, अनिल गुप्ता, सोनू सिंह, पिंटू सिंह, संजू सिंह, रवि मिश्रा, लक्ष्मण राम आदि उपस्थित थे.
हर घर तक पहुंचाऊंगा कनहर का पानी : भानु
रमना(गढ़वा). नौजवान संघर्ष मोरचा की रमना प्रखंड कमेटी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित नौसंमो प्रमुख भानु प्रताप शाही ने कहा कि यदि वे इस चुनाव में जीतते हैं, तो रमना के एक-एक आंगन में कनहर का पानी पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि कनहर की लड़ाई […]
