प्रतिनिधि,गढ़वा. छठ पर्व एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक एसपी सुधीर कुमार झा की अध्यक्षता में स्थानीय नीलांबर नगर भवन में की गयी. बैठक में दोनों पर्वो को शांति एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि छठ पर्व में धूप, अगरबत्ती एवं कंडा की व्यवस्था पुलिस परिवार की ओर से किया जायेगा. साथ ही आपसी भाईचारे को निभाने के लिए मुहर्रम के अवसर पर ताजिया के पहलाम के दौरान पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी कंधा देकर कर्बला तक ले जायेंगे. इस मौके पर एसपी सुधीर कुमार झा ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर भी आयोजन समिति के सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसके लिए वही पांचों बिंदु निर्धारित रहेंगे, जो दुर्गापूजा समितियों के लिये किया गया था. इस मौके पर एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्र, एसडीपीओ श्रीराम समद, कुसुम पुनिया, नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, जिप सदस्य सुषमा मेहताआदि उपस्थित थे.२
छठ व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
प्रतिनिधि,गढ़वा. छठ पर्व एवं मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक एसपी सुधीर कुमार झा की अध्यक्षता में स्थानीय नीलांबर नगर भवन में की गयी. बैठक में दोनों पर्वो को शांति एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि छठ पर्व में धूप, अगरबत्ती एवं कंडा की व्यवस्था […]
