ओके....छठ को लेकर घाटों की सफाई शुरू

24जीडब्ल्यूपीएच11- वार्ड नंबर नौ में छठघाट की सफाई करातीं नपं अध्यक्ष व अन्य गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत द्वारा छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों की सफाई जेसीबी से करायी जा रही है. शहर के वार्ड नंबर नौ स्थित सहिजना छठ सेवा समिति छठ घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी की उपस्थिति […]

24जीडब्ल्यूपीएच11- वार्ड नंबर नौ में छठघाट की सफाई करातीं नपं अध्यक्ष व अन्य गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत द्वारा छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों की सफाई जेसीबी से करायी जा रही है. शहर के वार्ड नंबर नौ स्थित सहिजना छठ सेवा समिति छठ घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी की उपस्थिति में छठ घाट की सफाई की गयी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर पंचायत छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर गंभीर है. नगर पंचायत क्षेत्र के सभी घाटों की साफ-सफाई बारी-बारी से करायी जा रही है. उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर साफ-सफाई के अलावा घाटों पर रोशनी आदि की व्यवस्था करायी जायेगी. साथ ही विभिन्न चौक-चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक एवं दो स्थित ओम क्लब शिव स्थान, वार्ड नंबर तीन स्थित सरस्वतिया नदी, सूर्या क्लब, वार्ड नंबर चार स्थित भास्कर क्लब, वार्ड नंबर 10 स्थित टी- गु्रप, वार्ड नंबर नौ स्थित हनुमान नगर छठ घाट की सफाई करायी गयी है. नगर अध्यक्ष ने शहरवासियों से अपील किया है कि छठ महापर्व को लेकर साफ-सफाई में उनका सहयोग भी अपेक्षित है. इस मौके पर संतोष केसरी, वार्ड पार्षद रश्मि सिन्हा, हीरालाल गौड़, जितेंद्र सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >