स्वास्थ्यकर्मियों का छह पद स्वीकृतएक अनुसेवक के भरोसे केंद्र संचालित24जीडब्यूपीएच10- झाडि़यों के बीच जर्जर पशु स्वास्थ्य केंद्र धुरकी(गढ़वा). प्रखंड पशुपालन स्वास्थ्य केंद्र का भवन धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहा है. स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रखंड में पशुओं की स्वास्थ्य की देखरेख के प्रति पशुपालन विभाग कितना गंभीर है. धुरकी प्रखंड में करीब 20 हजार पशु हैं. इन्हें जब कोई बीमारी होती है, तो पशुपालक को अपने भरोसे ही इलाज करना पड़ता है. पशुपालन स्वास्थ्य केंद्र में जाने पर वहां कोई भी अन्य सुविधा नहीं मिलती है. यही स्थिति यहां के स्वास्थ्य उप केंद्र की भी है. दोनों केंद्र चिकित्सक के अभाव में बंद हैं. जानकारी के अनुसार यहां पशु स्वास्थ्यकर्मियों का छह पद स्वीकृत है. लेकिन मात्र एक अनुसेवक के भरोसे केंद्र संचालित हो रहा है. प्रखंड में पिछले 15 वर्ष से चिकित्सक का पद रिक्त है. यह एक चिकित्सक के प्रभार में चल रहा है, जो इस तरह के चार स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभार में है. इस संबंध में बीडीओ रंजीत कुमार लोहरा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में उच्चाधिकारियों को लिख कर पशु चिकित्सक का पदस्थापन करने की मांग करेंगे.
ओके....खंडहर में बदला पशु स्वास्थ्य केंद्र
स्वास्थ्यकर्मियों का छह पद स्वीकृतएक अनुसेवक के भरोसे केंद्र संचालित24जीडब्यूपीएच10- झाडि़यों के बीच जर्जर पशु स्वास्थ्य केंद्र धुरकी(गढ़वा). प्रखंड पशुपालन स्वास्थ्य केंद्र का भवन धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहा है. स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रखंड में पशुओं की स्वास्थ्य की देखरेख के प्रति पशुपालन विभाग […]
