साइकिल चोरी मामले में दो को जेल

रंका(गढ़वा). रंका के राउमवि मानपुर की 10 साइकिल को लेकर रामानुजगंज में बेचने का प्रयास करने में शामिल दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है. विदित हो कि सोमवार को एक टेंपो से लेकर जा रहे सभी 10 साइकिलों के साथ खपरो निवासी टेंपो चालक नताउद्दीन अंसारी व मानपुर निवासी महफूज […]

रंका(गढ़वा). रंका के राउमवि मानपुर की 10 साइकिल को लेकर रामानुजगंज में बेचने का प्रयास करने में शामिल दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है. विदित हो कि सोमवार को एक टेंपो से लेकर जा रहे सभी 10 साइकिलों के साथ खपरो निवासी टेंपो चालक नताउद्दीन अंसारी व मानपुर निवासी महफूज अंसारी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया था. पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया. साथ ही इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >